मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विकास खण्ड कार्यालय के पास मंगलवार को ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल हुए
आशापुर निवासी नगेन्द्र कुमार 38 व विजाधरमऊ निवासी हीरावती गौतम 65 मुंगराबादशाहपुर बाजार ई रिक्शा पर सवार होकर आ रहे थे जैसे ही ई रिक्शा उक्त स्थान पहुंची ही थी अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।