झांसी–खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदरवारा के पास शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार दो वृद्धों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।