*मामा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ट्रेक्टर और बाइक की भिड़ंत*
भिण्ड:- लहार नगर के बरहा रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय सोनू कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए,लहार सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया,लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मिहोना नगर के सुभाष नगर निवासी सोनू कुशवाह उम्र(32) बाइक से लहार के अन्नपूर्णा नगर स्थित अपने मामा विद्याराम कुशवाह के घर जा रहे थे। उनके साले सतीश कुशवाह और मामा शिवसिंह दूसरी बाइक से उनके पीछे चल रहे थे,सुबह करीब 8 बजे बरहा रोड स्थित पीस दरबारी की चौकी के सामने सामने से आ रहे ट्रैक्टर (MP 07 ZC 1339) ने कथित लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू मुंह के बल सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके मुंह और कमर में गंभीर चोटें आईं,घटना के बाद परिजन घायल सोनू को लहार सिविल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। परिजन निजी एम्बुलेंस से उन्हें ग्वालियर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। वापस लहार सिविल अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लहार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।