झांसी: झांसी के सीपरी में अपहरण की वारदात का 7 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Sep 7, 2026 झांसी पुलिस ने सीपरी अपहरण की एक वारदात का महज 7 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में सोमवार की दोपहर 4 बजे एसपी सिटी प्रीति सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। विवाद होने के बाद उन्होंने एक युवक को जबरन कार में बैठाया और अपने साथ ले गए।