अतर्रा: बदौसा थाने में मुकदमा दर्ज, बिजली कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर 9 लाख के जेवर लूटे
Atarra, Banda | May 3, 2026 बदौसा। बदौसा थाना क्षेत्र के नंदन मऊ गांव में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बिजली कर्मचारी बनकर आए तीन बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर भरोसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है