कैसरगंज: मझौवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने की आत्महत्या, पति से अनबन के बाद उठाया खौफनाक कदम
थाना फखरपुर क्षेत्र के मझौवा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ राजकुमारी ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान राम सागर वर्मा के अनुसार, राजकुमारी का अपने पति संतोष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कलह के चलते, खाना खाने के बाद उसने घर के एक कोने में रखी लकड़ी की सीढ़ी (डाहरी) की मदद से छल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगा ल