केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में चाईबासा के सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।