🚨 मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आसिफ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान करीब 100 मीटर आगे उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और 6,500 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी पर मेरठ और हापुड़ में चोरी, नकबजनी व आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं।
#Meerut #MeerutPolice #PoliceEncounter #ब्रह्मपुरी #मेरठ_पुलिस #इनामी_बदमाश #CrimeNews #BreakingNews #BulandVani #दैनिक_बुलन्द_वाणी
Parliament Street, New Delhi | Nov 12, 2026