टीकमगढ़: अमौरा गांव के युवक की सल्फास खाने से मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अमौरा गांव निवासी निशांत नाम के युवक के शव का रविवार को जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। निशांत के परिजन ने बताया कि बानपुर रोड स्थित एक ढाबा पर निशांत काम करता था, और ढाबा पर उसने अज्ञात कारणों के चलते सलफास का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल से झांसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।