करछना: खाई गांव में बंदरों के हमले से बचने के दौरान एक ग्रामीण का फिसल कर पैर टूटा
करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। रविवार को उक्त गांव निवासी उमेश चंद्र श्रीवास्तव घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे उसी दरमियान बंदरों की झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे बचने के प्रयास में घर के अंदर की तरफ भागे। लेकिन पैर फिसलने से उनका दाया पैर टूट गया। वही यह ग्रामीणों के घर व छत पर रखे हुए सामान को तोड़कर नष्ट कर रहे है