करछना: कचरी मोरी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, उपचार के लिए भेजा गया
करछना थाना क्षेत्र के कचरी मोरी के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर सोमवार रात 8 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से देवरी कला गांव निवासी भोंदू तिवारी पुत्र कल्लू तिवारी घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया।