करछना: बलुहा गांव के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल एक की हालत गंभीर होने पर जिले के अस्पताल में किया गया रेफर
करछना थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी मुन्नन निषाद पुत्र रविंद्र रविवार शाम को साथी मेवा लाल के साथ बाइक से मेंजा गए थे। उसी दरमियान घर वापस आते समय बलुहा गांव के सामने अनियंत्रित कर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। स्थानी पुलिस दोनों घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर जिले के अस्पताल में रेफर।