करछना: बादलगंज गांव के सामने रेलवे ट्रैक के बगल एक व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
घूरपुर थाना क्षेत्र के बादलगंज गांव के सामने सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के बगल एक व्यक्ति का शव लोगों को देखे जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना होने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उपस्थित लोगों द्वारा मृतक व्यक्त की पहचान न होने की दशा में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।