करछना: हिंदुस्तान ढाबा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर,घायल को पहुंचाया गया अस्पताल
घटना प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा चौकी अंतर्गत हिंदुस्तान ढाबा के पास की है,जहां पर घूरपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बस में बाइक सवार को टक्कर मार दी,बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया,मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस व स्थानी लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।