घोड़ाडोंगरी: सांदपानि विद्यालय में पुलिस प्रशासन ने नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया
मध्यप्रदेश पुलिस के "नशा मुक्ति अभियान 2.0" के तहत घोड़ाडोगरी स्थित सांदपानि विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।