लोहरदगा: हमर अधिकार मंच ने खोली पोल: पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति के कार्यकाल में पेसरार की योजनाओं में ₹53 लाख से अधिक की गड़बड़ी
लोहरदगा शहर के होटल केतकी में रविवार दोपहर लगभग 2 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमर अधिकार मंच के केंद्रीय सचिव शकील अख्तर ने पेसरार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में व्यापक वित्तीय अनियमितता, गबन और नियमों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया।