कोल: जिले में काम में लापरवाही बरतने पर ACMO पर कार्रवाई, कार्यभार छिना, 2 दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
Koil, Aligarh | Jul 4, 2025 जिले में काम में लापरवाही बरतने पर एसीएमओ दिनेश खत्री पर विभागीय कार्रवाई हुई है। सीएमओ नीरज त्यागी ने विभागीय कार्रवाई करते हुए उनसे कार्यभार छीन लिया है। इसी बीच सीएमओ ने एसीएमओ को नोटिस जारी किया है और दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।