कोल: हरि विलासनगर में डिप्रेशन के चलते कक्षा 9 की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 4, 2025 हरि विलास नगर में डिप्रेशन के चलती कक्षा 9वी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय कामिनी कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही थी। पिता के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थी लेकिन परिवार के लोगों को कुछ बताती ही नहीं थी। गुरुवार दोपहर कामिनी की मां कपड़े धो रही थी, इसी बीच कामिनी अपने घर के कमरे में गई और पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।