खेरागढ़: सैंया-इरादतनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाजरा बेचकर लौट रहे 3 युवक गंभीर घायल, एसएन रेफर
आगरा में सैंया-इरादतनगर मार्ग पर मोहनपुर पुलिया के पास शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाजरा बेचकर घर लौट रहे पनोता गांव निवासी अनिल (25), जितेंद्र (40) और सोनवीर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी सैंया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देख