हनुमानगढ़: जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव जोड़कियां में जमीन की रंजिश में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव जोड़कियां में बुधवार सुबह जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे रामकुमार थोरी (48) पर कार सवार उसके ही चाचा ने बाहर से बुलाए गए कुछ लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से रामकुमार पर ताबड़तोड़ वार किए।