बड़ौत: बड़का कोल्हू में रस के कढाहे में गिरने से झुलसे युवक का वीडियो वायरल, ठेकेदार पर वेतन न देने व धमकी देने का आरोप
Baraut, Bagpat | Apr 25, 2025 बड़का निवासी सुखबीर ने गुरुवार को थाना बड़ौत पर शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका लड़का नितेश गांव के कोल्हू पर काम करता है। 14 अप्रैल की रात उसके लड़के का पैर फिसलने से वह खोलते हुए रस के कढाह में गिर गया। जिसे बड़ौत के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि शामली निवासी राजवीर ठेकेदार ने उसका दो माह का वेतन नहीं दिया है और ना ही इलाज करा रहा है।