बड़ौत: बावली नहर पटरी राणा पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 घायल, हथियारों का जखीरा बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 24, 2025 बड़ौत पुलिस, STF मेरठ इकाई व स्वाट बागपत की टीम ने संयुक्त रूप ने अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हैं। आरोपियों के कब्जे से अवैध 4 पिस्टल .32 बोर मय 6 मैग्जीन, अवैध 3 तमंचे .315 बोर, 2 तमंचे .12 बोर, 20 जिन्दा एवं 10 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद।