बड़ौत: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत के सामने पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
Baraut, Bagpat | Apr 24, 2025 ABVP के जिला संयोजक अमन गुप्ता के नेतृत्व में पहलगाम जम्मू कश्मीर में हुई घटना के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए पाकिस्तान का एक सांकेतिक पुतला जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत के गेट के सामने दहन किया गया। विभाग संयोजक अमित दीक्षित ने कहा यह कायरता पूर्ण हमला है।