बड़ौत: सिनौली के युवक की OBC भट्टे के ट्रैक्टर और गारा मशीन की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने किया कब्जा
Baraut, Bagpat | Apr 24, 2025 सिनौली निवासी नीटू ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि OBC मार्क के भट्टे के ट्रैक्टर व गारा मशीन के चालक ने बुधवार देर शाम करीब 8:30 बजे उसके भाई सुमित पुत्र लख्मी को टक्कर मार दी। नशे में धुत ट्रैक्टर व गारा मशीन चालक ने उसके भाई के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व गारा मशीन को कब्जे में लिया।