बेगूसराय: जिले में आज से राजस्व महा-अभियान शुरू, प्रशासनिक अधिकारी जुटे कार्य में
जिले में 16 अगस्त से राजस्व महा-अभियान की शुरुआत हो गई है. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे मिली. इस संबंध में डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि 16 अगस्त से जिला अंतर्गत राजस्व महा-अभियान की शुरुआत हुई है. इस दौरान राजस्व विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी आमलोगों के घर पर जाएंगे.