बेगूसराय: करंट लगने पर इलाज की जगह अंधविश्वास, युवक को जिंदा करने के लिए शरीर पर लगाया आटा
बेगूसराय मे करेंट लगने से एक युवक की मौत मामले मे एक बार फिर से अंधविश्वास का खेल देखने को मिला है। इस घटना मे करेंट लगने से घायल एक फल बिक्रेता को इलाज की जगह परिवार के सदस्यों ने शरीर मे आटा लगाकर बेलन के सहारे उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश की। यह खेल घंटों चलता रहा जबतक लोगो को यकीन नहीं हो गया की युवक अब इस दुनिया मे नहीं है।।