बेगूसराय: दोस्त ने दोस्त की निर्मम हत्या की, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में कोहराम
बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती कलंकित हुई है। जहां दोस्त ने अपने ही दोस्त को घर से बुलाकर ले गया निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया। इस युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्रकी है।