बेगूसराय: नगर थाना पुलिस ने 54 ग्राम स्मैक के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नगर थाना की पुलिस ने पोखरिया मोहल्ले से 54 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 4:00 बजे इसकी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पोखरिया से 01 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसका नाम अमित कुमार था.