नगर के तेलिया तालाब पर चल रहे गहरीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आपत्तियां जताई हैं। आरोप है कि तालाब से निकाली जा रही मिट्टी को दूर ले जाने के बजाय तालाब के किनारों और जलभराव क्षेत्र में ही डाला जा रहा है, जिससे तालाब का वास्तविक क्षेत्रफल कम होने की आशंका पैदा हो गई