अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन नूतन स्टेडियम, मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, वन मंडल अधिकारी, बड़ी संख्या में योग साधक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
#InternationalYogaDay
#Mandsaur
#मंदसौर
98 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026