मोहनलालगंज: थाना निगोहां क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग ने युवती को पीटा, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत थाना निगोहां इलाके के एक गांव में युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए बताया कि गांव का ही युवक घर में घुसकर उसके साथ जबरन छेड़खानी करने लगा और विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।