मोहनलालगंज: ग्रामसभा सीसेंडी में नाराज पत्नी ने चाकू से किया पति पर हमला, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में पति- पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुयी। जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर बुरी तरह लहूलूहान कर दिया। पत्नी का आरोप है की पति ने अपने परिजनों संग मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की है। वहीं पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं।