मोहनलालगंज: थाना निगोहां क्षेत्र में शिक्षामित्र की पिटाई से छात्र का सिर फूटा, जाँच में जुटी पुलिस
निगोहां क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा उदयपुर के रहने वाले योगराज ने बताया कि उनका बेटा अंश गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढता है। पिता ने बताया कि बीते दिन बेटा स्कूल गया था, जहां पढाई के दौरान गुस्साए शिक्षामित्र अनिल शुक्ला ने बेटे की पिटाई कर दीवार से सिर लड़ा दिया। जिसके बाद बेटे का सिर फूट गया और खून की धार फूट पड़ी। स्कूल में पढने वाले अन्य बच्चों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये पीड़ित पिता ने पूरे मामले की निगोहां पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की हैं।