मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने धोखाधड़ी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला शातिर अभियुक्त अंकित शुक्ला गिरफ्तार किया। षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज के आधार पर तथ्यों को छुपाकर लोगों से ठगी करके पैसा हड़प ले रहा था। वहीं लोगों को गुमराह करके और छल करने की नियत से बैनामा करायी गयी जमीन से अधिक जमीन को बेचकर पैसा कमा रहा था। जिसको थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।