लखीसराय: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, सदर अस्पताल में उपचार जारी
लखीसराय। जमुई जिले के संकुरा गांव में विवाहिता पूनम देवी को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी पूनम देवी का इलाज सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर 1:30 पर जारी देखा गया। परिजनों का आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल पक्ष लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।