अररिया: हरिपुर सहयोग शिविर में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मखाना की माला पहनाकर किया स्वागत
Araria, Araria | Jul 7, 2026 अररिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत में बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस मौके पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक मखाना की माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।