सासाराम: रोहतास में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने चार लोगों की समस्याएं सुनीं
Sasaram, Rohtas | Oct 22, 2026 रोहतास में जनता दरबार आयोजित, चार लोगों की समस्याएं सुनीं डीएम ने सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिला समाहरणालय में गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल चार लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया।