शाजापुर: शाजापुर के बापू की कुटिया क्षेत्र से पटाखा दुकानें हटीं, मैदान में गंदगी, नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई का आश्वासन दिया
दीपावली के मौके पर शाजापुर शहर में बापू की कुटिया के पास मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई थी। मैदान में जहां पटाखा दुकानें लगाई गई थी वहां अब कूड़े और कचरे का ढेर लगा हुआ है। मैदान में हर तरफ पालीथिन बिखरी पड़ी हैं। दीपावली पर सजे पटाखा बाजार में प्रतिबंधित पालीथिन का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। दुकानें तो दीपावली के बाद हट गई लेकिन मैदान में कचरा फैला है।