शाजापुर: डांगीचा की निवासी महिला की जहरीला पदार्थ खाने से शाजापुर जिला अस्पताल में मौत
शाजापुर डांगीचा निवासी महिला ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ शाजापुर जिला अस्पताल में हुई मौत। रविवार को शाम 6:बजे परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि डांगीचा निवासी कविता, पति गिरिराज ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।