शाजापुर: लालघाटी के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर लालघाटी के समीप चक्कर खाकर बाइक से गिरकर महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी। रविवार को शाम 6:बजे मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन से बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी शाजापुर आ रहे थे, इस दौरान लालघाटी के समीप चक्कर खाकर बाइक से गिरकर निहारिका सोनी घायल हो गई, जिसको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।