शाजापुर: मुस्लिम बालिकाओं को बचाने वाले स्वर्गीय चांदमल राम को श्रद्धांजलि, व्यायाम शाला में आयोजन
शाजापुर के वजीरपुरा स्थित श्रीकृष्ण व्यायामशाला में स्व. चांदमलजी राम जी की 36वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रविवार शाम 4 बजे सभी वर्ग, समाज के लोगों ने एकत्रित होकर दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय चांदमल राम को श्रृद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि 36 वर्ष पूर्व शहर में हुई आगजनी की घटना में चांदमलजी राम जी ने 2 मुस्लिम बालिकाओं की जान बचाने में प्राण गवाए थे