शाजापुर: कंस चौराहे पर कंस का पुतला विराजित, देवउठनी ग्यारस से एक दिन पहले कंस दशमी पर श्री कृष्ण करेंगे वध
शाजापुर में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सोमवारिया बाजार में स्थित कंस चौराहे पर कंस के पुतले को विराजित कर दिया है और देवउठनी ग्यारस के एक दिन पहले कंस दशमी को ठीक रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में कंस का वध करेंगे ।