लाडनूं: लाडनूं की छट्टी पट्टी में काटे हरे पेड़, पटवारी ने देखा मौका
Ladnu, Nagaur | Mar 31, 2024 लाडनूं की छट्टी पट्टी में आज हरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सूचना के बाद लाडनूं पटवारी किशन बगड़िया मौके पर पहुंचे और मौका रिपोर्ट बनाई। बगड़िया ने बताया की यहा पर बिना अनुमति के हरे पेड़ काटे गए। तहसीलदार गौरव पुनिया के निर्देश पर मौका रिपोर्ट बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।