लाडनूं: लाडनूं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के मामले में तितरी से एक युवक को किया गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Mar 29, 2024 लाडनूं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज तितरी से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजूराम पिछले 6 साल से फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस इसको तलाश कर रही थी।