लाडनूं: सांडास गांव में दो पक्षो में झगड़ा, आधा दर्जन लोग घायल, लाडनूं पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ladnu, Nagaur | Mar 31, 2024 लाडनूं तहसील के सांडास गांव में आज एक मारपीट का मामला सामने आया है। दो पक्षों में हुए विवाद के बाद घटना में कुछ छः लोग घायल हो गए। इस संबंध दोनों पक्षों की तरफ से परस्पर मामले दर्ज करवाए गए हैं। थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया कि मामल़े में एक पक्ष से शिवदान मेघवाल व दुसरे पक्ष से काशीराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है।