लाडनूं: जसवंतगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई, मिठड़ी रिंगण रोड़ पर 288 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के किए जब्त
Ladnu, Nagaur | Mar 31, 2024 लाडनूं उपखंड के जसवंतगढ थाना पुलिस ने आज 288 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के जब्त किए है। कार्रवाई मीठड़ी रिगण रोड़ पर हुई। इस बारे में जसवंतगढ पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 1 लाख 98 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद की है। हालांकी आरोपी मौके से भाग छुटा। जिसकी तलाश की जा रही है