लाडनूं: जोधा बास में जलदाय विभाग की कार्रवाई, तीस अवैध जल कनेक्शन काटे
Ladnu, Nagaur | Mar 29, 2024 लाडनूं के जोधा बास में आज शुक्रवार को जलदाय विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध जल कनेक्शन कट किए। इस बारे में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर ने बताया कि जोधा बास में कार्रवाई करते हुए तीस अवैध जल कनेक्शन कट किए है। उन्होंने बताया कि अब यहां पेयजल सप्लाई पर भी असर देखने को मिलेगा। पिछले लंबे समय से यहां पर पेयजल किल्लत की समस्या आ रही थी।