हायाघाट: हायाघाट पुलिस ने मोटर चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को दबोचा, चोरी की मोटर बरामद
हायाघाट थाना क्षेत्र में दर्ज मोटर चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। एक अगस्त को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद मोनाजिर और मोहम्मद बबलू उर्फ मोहम्मद राजाऊल रहमान को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटर बरामद कर ली गई।