पूरनपुर: शेरपुर कला विद्युत सब स्टेशन पर ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला के मोहल्ला इस्लामनगर के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उनकी विधुत लाइन बंजरिया फीडर से जुड़ी है। जिसकी बजह से आए दिन समस्या बनी रहती है। जबकि मोहल्ला इस्लामनगर के पास में ही विधुत सब स्टेशन है। उसके बाद भी स्थानीय लोगों को शेरपुर कला और मोहल्ले की तरह विधुत सप्लाई नहीं मिल पाती हैं।