पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में युवक ने सीएम योगी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले एक युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने खुद की पहचान पूरनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान के वार्ड नंबर एक के निवासी के रूप में बताई है।